बीएसएनएल ने दूरसंचार उपकरण बनाने वाली भारतीय कंपनी विहान नेटवर्क्स से हाथ मिलाया है। इसके तहत किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आपात मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया जाएगा जो फंसे लोगों का पता लगाने में मददगार होगा।
सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल व विहान नेटवर्क्स ने यहां इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश में प्राकृतिक आपदाओं की आशंकाओं को देखते हुए व्यापक संवाद समाधानों की तत्काल तैनाती से आपदा प्रबंधन एजेंसियों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का नेटवर्क इन एजेंसियों के राहत व बचाव अभियान में मददगार होगा।
इस समाधान 'रिलीफ 123' में एक पोर्टेबल मोबाइल स्टेशन शामिल है जिसमें 24 घंटे तक की बिजली आपूर्ति सुविधा है। इसमें सौर उर्जा पैनल लगा है।
वीएनएल के संस्थापक राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में हालात के आधार पर 'रिलीफ 123' के तीन माडल इस्तेमाल किए जा सकते है। इससे एक घंटे में मोबाइल नेटवर्क काम करना शुरू कर देगा। यह समाधान सभी तरह के नेटवर्क बंद होने पर भी मोबाइल सिग्नल की मदद से मलबे में दम या फंसे लोगों को खोजने में मदद करेगा।
मेहरोत्रा ने कहा कि इस साल के आखिर तक उनकी कंपनी इस भारत में बने उत्पाद की आपूर्ति अमेरिका सहित अनेक देशों को शुरू करेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications