पिछले दिनों कई न्यूज रिर्पोटों और अपोजिट पार्टी नेताओं के द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जो उंगली उठाई जा रही थी उस पर पीएम मोदी ने करारा जवाब दिया है। मोदी ने आलोचकों के सारे आरोपों को स्वीकार करते हुए उन्हें शालीनता के साथ सुलझा हुआ उत्तर दिया है।
मोदी ने इस साल की पहली तिमाही में 5.7 फीसदी पर लुढ़की विकास दर को थामने और अर्थव्यवस्था मजबूत करने का दावा किया है। उन्होंने पिछली सरकार यानी की यूपीए पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पहले 6 सालों में 8 बार ऐसे मौके आए जब विकास दर 5.7 या उससे नीचे आई। इस लेख में आगे आपको बताएंगे कि मोदी ने क्या-क्या कहा।
नोटबंदी का फैसला
पीएम मोदी ने सारी बातें कंपनी सेक्रेटरीज के कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला लेने की हिम्मत सिर्फ हमारी सरकार ने दिखाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने कालेधन के खिलाफ 'स्वच्छता अभियान' चलाया है।
निराशा फैलाना अच्छी बात नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को निराशा फैलाने में बड़ा मजा आता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास को विपरीत दिशा में ले जाने वाले पैरामीटर कुछ लोगों को पसंद आते थे और अब जबकि ये पैरामीटर सुधरे हैं और देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, तो ऐसे लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे लोगों को इकोनॉमी में विकास होता नहीं दिख रहा है।
कालाधन रखने से पहले सोचना पड़ेगा
मोदी ने कहा कि अब देश की अर्थव्यवस्था में इमानदारी का नया दौर शुरु हो गया है। अब कालेधन का लेन-देन करने से पहले लोगों को 50 बार सोचना पड़ता है।
बढ़ा है विदेश निवेशकों का रिकॉर्ड
पीएम ने कहा कि आज विदेशी निवेशक भारत में रिकॉर्ड निवेश कर रहे हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार इजाफा हो रहा है। यह सोचने की जरुरत है कि कुछ लोग देश हित साध रहे हैं या किसी और का हित।
यूपीए सरकार में भी देखी गई है बड़ी गिरावट
पिछली सरकार के 6 साल में 8 बार ऐसे मौके आए जब विकास दर 5.7 प्रतिशत या उससे नीचे गिरी। देश की अर्थव्यवस्था ने ऐसे क्वाटर्स भी देखे हैं जब विकास दर 0.2 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत तक गिरी है।
ईमानदारों के हितों की होगी सुरक्षा
बदलती हुई देश की इस अर्थव्यवस्था में अब ईमानदारी को प्रीमियम मिलेगा, ईमानदारों के हितों की सुरक्षा की जाएगी।
जीडीपी ग्रोथ से वाकिफ है सरकार
ये बात सही है कि पिछले तीन वर्षों में 7.5 प्रतिशत औसत ग्रोथ हासिल करने के बाद इस वर्ष अप्रैल-जून की तिमाही में जीडीपी ग्रोथ में कमी दर्ज की गई, लेकिन ये बात उतनी ही सही है कि सरकार इस ट्रेंड को रिवर्स करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
कालेधन के लिए बना है कठोर कानून
पीएम ने कहा कि विदेश में जमा काले धन के लिए बहुत कठोर कानून बनाया गया है। पुराने टैक्स समझौतों में हमने बदलाव किया है।
जीएसटी लागू करके उठाया बड़ा कदम
सरकार ने जीएसटी लागू करके एक इतिहास रचा। जिसके बाद से हर साल होने वाली करोड़ों की टैक्स चोरी में थमेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications