केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की तरफ से टैक्स कलेक्शन के आंकड़े जारी किए गए हैं। आंकड़ों से यह साफ है कि इस बार सरकार को मिले टैक्स में बढ़ोत्तरी हुई है। सितंबर 2017 तक कुल डारेक्ट टैक्स कलेक्शन 3.86 लाख करोड़ रुपए रहा, जो कि पिछले साल इसी अवधि के दौरान हुए डारेक्ट टैक्स कलेक्शन से 15.8 फीसदी अधिक है।

आपको बता दें कि 2017-18 के लिए डारेक्ट टैक्स के लिए कुल 9.80 लाख करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया था और कुल डारेक्ट टैक्स कलेक्शन इस बजट का 39.4 फीसदी है। इसके अलावा रिफंड को एडजस्ट करने से पहले मिला ग्रॉस कलेक्शन 10.3 फीसदी बढ़ा है और 4.66 लाख करोड़ हो गया है। यह आंकड़े अप्रैल से लेकर सितंबर तक के बीच के हैं। इस पूरी अवधि के दौरान कुल 79,660 करोड़ रुपए का रिफंड दिया गया।
सीबीडीटी के अनुसार 30 सितंबर 2017 तक कुल 1.77 लाख करोड़ रुपए एडवांस टैक्स जमा हुआ। यह कलेक्शन पिछले समय के दौरान जमा एडवांस टैक्स से 11.5 फीसदी अधिक है। इसमें कॉरपोरेट के एडवांस इनकम टैक्स में 8.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है और पर्सनल एडवांस इनकम टैक्स में 30.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications