केंद्र सरकार ने एक और बीमा योजना लॉन्च की है। इस योजना का नाम है संपूर्ण डाक जीवन बीमा ग्राम। इस योजना के अंतर्गत देश के हर जिले के कम से कम एक गांव में प्रत्येक परिवार को RPLI की बीमा पॉलिसी से सुरक्षित किया जाएगा।आगे पढ़ें इस योजना से जुड़ी सभी अहम जानकारी।
पोस्टल लाइफ इंश्योरेंश
पोस्टल लाइफ इंश्योरेंश देश की सबसे पुरानी बीमा योजना है जिसे 1884 में शुरु किया है। योजना के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि, पोस्टल बीमा योजना में जो नारा दिया गया है वह फिल्मी नहीं है बल्कि हकीकत है। मनोज सिन्हा ने कहा कि देश में तमाम बीमा की तुलना में पोस्टल बीमा योजना का प्रीमियम कम है और रिटर्न सबसे बेहतर है।
लाभ का दयारा बढ़ा
पहले पोस्टल बीमा योजना सिर्फ सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों के लिए थी लेकिन अब उसमें बदलाव किया गया है। मनोज सिन्हा ने बताया कि अब इस योजना का लाभ निजी क्षेत्र में कार्यरत लोग भी उठा सकते हैं। इसमें प्रोफेसनल्स, इंजीनियर, डॉक्टर्स और चार्टड एकाउंटेंट, ऐसी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी जिनकी कंपनी का रजिस्ट्रेशन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में है, वह सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
बीमा की राशि
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया इस योजना में बीमा की न्यूनत राशि 20 हजार रुपए है और अधिकतम 50 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि इसका प्रीमियम LIC से भी कम है। मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार इस योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में बहुत ज्यादा सफल नहीं रही है।
ग्रामीण क्षेत्र के लिए राशि
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बीमा की न्यूनतम राशि 10 हजार रुपए और अधिकतम 10 लाख रुपए है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना के जरिए देश के हर जिले के एक गांव जिसमें कम से कम 100 परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
सांसद आदर्शग्राम योजना
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी सांसद आदर्शग्राम योजना में भी इसे सम्मिलित करते हुए ये अनिवार्य किया गया है कि सभी सांसद आदर्श गांवों को इस योजना का लाभ दिया जाए।
अब तक के आंकड़े
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने एक आंकड़ा भी जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2017 तक सरकार ने लगभग 46.8 लाख पीएलआई और ग्रामीण क्षेत्रों में 146.8 लाख आरपीएलआई की पॉलिसी को शुरु किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications