औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के अगस्त के आंकड़े गुरुवार को जारी किए गए, जिसमें फैक्टरी आउटपुट में पिछले साल के समान माह की तुलना में 4.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान खनन और विद्युत क्षेत्र में आई मजबूती का रहा।

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में जुलाई में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में विनिर्माण उत्पादन में मामूली 1.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
नई आईआईपी के संशोधित आधार वर्ष 2011-12 के मुताबिक फैक्टरी उत्पादन जून के दौरान विनिर्माण में गिरावट के कारण (-)0.1 फीसदी पर रही, जबकि इस साल मई में बढ़कर यह 2.80 फीसदी पर आ गई थी।
अप्रैल-अगस्त 2017 की अवधि के दौरान संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बहुत कम 2.2 प्रतिशत थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) के आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त में हुई बढ़ोतरी में मुख्य रूप से बिजली में बढ़ोतरी का ज्यादा योगदान है जो पिछले साल के समान माह की तुलना में बढ़कर 8.3 फीसदी रही।
विनिर्माण उत्पादन अगस्त में बढ़कर 4.3 फीसदी रही, जबकि पिछले साल के अगस्त में यह 5.5 फीसदी थी। इसका औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में सबसे अधिक भार है। समीक्षाधीन माह में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 9.4 फीसदी रही, जबकि पिछले साल अगस्त में यह ऋणात्मक 4.3 फीसदी थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications