भारतीय अर्थ-व्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष लागातार अपने बयान बदल रहा है। कुछ महीने पहले जहां IMF ने भारत की GDP को लेकर 7 फीसदी से ज्यादा के आंकड़े दिए थे वहीं बाद में इसे घटाकर 6.7 फीसदी की ग्रोथ का आंकड़ा दिया है और अब IMF भारती की इकोनॉमी की जमकर तारीफ कर रहा है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ की है। हालांकि अभी पिछले दिनों ही आईएमएफ ने भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के अपने अनुमान को घटा दिया था। आईएमएफ चीफ लेगार्ड ने इससे उलट कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत रास्ते पर है।
भारत पर भरोसा
क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा कि हमने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास दर का अनुमान घटाया है लेकिन हमारा भरोसा है कि भारत मीडियम और लॉन्ग टर्म में विकास के रास्ते पर है। आईएमएफ चीफ ने कहा कि पिछले दशकों में इकॉनमी में किए गए संरचनात्मक बदलाव की वजह से भारत को बेहतर परिणाम मिला है।
नोटबंदी और जीएसटी
लेगार्ड ने भारत में आर्थिक सुधारों के लिए हालिया उठाए गए दो बड़े कदमों, नोटबंदी और जीएसटी को शानदार प्रयास बताया है। लेगार्ड ने कहा कि इन आर्थिक सुधारों की वजह से कम अवधि का स्लोडाउन होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। आईएमएफ चीफ ने कहा कि भविष्य के लिए देखें तो भारतीय अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत रास्ते पर है।
कम हुआ राजकोषीय घाटा
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर लेगार्ड ने कहा कि भारत का राजकोषीय घाटा कम हुआ है, महंगाई नीचे गिरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में किए गए सुधारों से भविष्य में देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications