महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरणा कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत वह उनके बीच उन्नत एवं क्षमताशील कृषि उपकरणों का प्रचार-प्रसार करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि शुरुआत में इस परियोजना को ओडिशा में आरंभ किया जाएगा। इसका मकसद 30 से ज्यादा गांवों के 1500 परिवारों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाना है। कंपनी इस कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही महिला किसान दिवस भी मनाएगी।
प्रेरणा के तहत पहली परियोजना, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने केंद्रीय कृषिरत महिला संस्थान सीआईडब्ल्यूए, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर और गैर सरकारी संगठन प्रदान का सहयोगी प्रयास होगा।
कंपनी का कहना है कि देशभर में करीब 10 करोड़ महिलाएं हैं जो कृषि कार्यों में लगी हैं और कई घंटे खेत में बिताती हैं। उनके पास कई बार ऐसे उपकरण होते हैं जो उनके अनुकूल नहीं होते। प्रेरणा परियोजना के तहत इन्हीं मुद्दों के समाधान पर ध्यान दिया जाएगा और उन्हें उनके अनुकूल कृषि उपकरणों के बारे में बताया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications