दीपावली के मौके पर आज यानी कि गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में मुहूर्त कारोबार क्रमश: शाम 6.30 से 7.30 बजे किया जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के दिन होने वाली खास ट्रेडिंग को कहते हैं जिसके साथ नए संवत के कारोबार की शुरुआत होती है।

ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन इस खास समय ट्रेडिंग करने से समृद्धि आती है। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करना ब्रोकर शगुन मानते हैं।
मुहूर्त ट्रेडिंग इस साल एक घंटे के लिए होगी। यह ट्रेडिंग प्रतीकात्मक रुप से ज्यादा महत्व रखती है। इस अवधि में होने वाली ट्रेडिंग में लोग खरीदे गए शेयरों को लंबी अवधि तक भी रख लेते हैं, कुछ लोग उन पर मुनाफा कमाते हैं। तो कुछ निवेशक उन्हें उसी दिन बेच देते हैं। कुछ इसे टोकन मनी के तौर पर भी देखते हैं।
त्योहार से एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 24.81 अंकों की गिरावट के साथ 32,584.35 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23ण्60 अंकों की गिरावट के साथ 10,210.85 के स्तर पर बंद हुआ।
तो वहीं ब्रोकर्स का कहना है कि दिवाली से पहले निवेशकों ने एतिहात बरता, जबकि रुपए में कमजोरी ने भी रुझान को प्रभावित किया। साथ ही दिवाली बलिप्रति पदा के मौके पर शुक्रवार को बाजार बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications