IT कंपनियों का बिजनेस आधार कार्ड की वजह से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार लगातार देश में आधार के इस्तेमाल की कोशिशों को आगे बढ़ा रही है। जिससे तकनीकी प्रोडक्ट्स और सॉफ्टवेयर सर्विसेस की मांग तेजी से बढ़ रही है।
आधार के लिए अभियान
आधार को विभिन्न सुविधाओं से जोड़ने के लिए अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। आधार को मोबाइल, पैनकार्ड, बैंक आदि से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इस लिंक से बायोमेट्रिक ऑथंन्टिकेशन डिवाइस की मांग ज्यादा हुई है।
बीमा क्षेत्र को बड़ा लाभ
समाचार पोर्टल इकोनामिक टाइम्स की में प्रकाशित खबर के मुताबिक, आधार के कारण सिर्फ बीमा क्षेत्र में ही 4 हजार से 5 हजार करोड़ रुपए के बिजनेस का मौका बन सकता है। बीमा कंपनियां क्लेम सेटलमेंट के लिए आधार बेस्ड मोबाइल एनेबल्ड सिस्टम शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। सरकार के कैशलेस पर जोर देने के कारण हर बैंक ने 550-1,000 करोड़ रुपये का डिजिटल बजट रखा है। इससे बैंकिंग सेक्टर से टेक्नॉलजी प्रॉडक्ट्स और सॉफ्टवेयर सर्विसेज के लिए काफी डिमांड मिलने का अनुमान है।
IT कंपनियों को होगा बड़ा लाभ
समाचार पोर्टल इकोनामिक टाइम्स ने आगे लिखा है कि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के हेड (गवर्नमेंट इंडस्ट्री सॉल्यूशंस), तन्मय चक्रवर्ती ने कहा कि जीवन के बहुत से क्षेत्रों के साथ आधार को जोड़ने की सरकार की कोशिश के लिए आधार ऑथेंटिकेशन डिवाइसेज और ऑथेंटिकेशन कम्पैटिबल ऐप्लिकेशंस की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि इससे आईटी कंपनियों के लिए बिजनस के बड़े मौके बनेंगे।
आधार लिंक करने के निर्देश
सरकार ने 31 दिसंबर तक सभी बैंक अकाउंट, पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN), पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) अकाउंट और सभी सब्सिडी स्कीमों को आधार से जोड़ना अनिवार्य किया है। मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने की समयसीमा फरवरी 2018 है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications