विक्रम संवत 2074 की शुरुआत बाजार के लिए कुछ खास नहीं रही। कुल मिलाकर ये बेहद निराशाजनक रही है। मुहू्र्त ट्रेडिंग के मौके पर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी 10150 के नीचे फिसल गया है, जबकि सेंसेक्स में 250 अंकों की गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार के कारोबार में निफ्टी 10123.35 तक फिसला, तो सेंसेक्स ने 32319.4 तक गोता लगाया। अंत में निफ्टी 10146.55 पर बंद हुआ है, जबकि सेंसेक्स 32,389.96 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 194.39 अंको की और निफ्टी में 64.30 अंको गिरावट देखी गई।

हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ा दबाव देखने को मिला है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी गिरकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ है। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरकर बंद हुए हैं। बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 24,009.75 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.5 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 0.4 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 0.9 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.7 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.75 फीसदी की कमजोरी आई है।
अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 194.4 अंक यानि 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 32,390 के स्तर पर बंद हुआ है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 64.4 अंक यानि 0.6 फीसदी गिरकर 10,146.5 के स्तर पर बंद हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications