देश का विदेशी पूंजी भंडार 20 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.5 अरब डॉलर बढ़कर 400.29 अरब डॉलर हो गया, जो 25,994.8 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार इस सप्ताह में 1.47 अरब डॉलर बढ़कर 375.27 अरब डॉलर हो गया, जो 24,361.0 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।
आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 21.24 अरब डॉलर रहा, जो 1,388.2 अरब रुपये के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (SDR) का मूल्य 95 लाख डॉलर बढ़कर 1.50 अरब डॉलर हो गया, जो 97.6 अरब रुपये के बराबर है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 1.43 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.27 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 148 अरब रुपये के बराबर है।
More From GoodReturns

RBI का फैसला: क्या आपकी EMI का बोझ होगा कम?

RBI MPC बैठक: क्या आपकी EMI पर पड़ेगा असर?

RBI MPC बैठक: कल बदल सकती है आपकी EMI और FD की किस्मत!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications