कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अंशधारकों के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में निवेश के हिस्से को उनके भविष्य निधि (PF) खातों में डालने के प्रस्ताव पर अगले महीने विचार करेगा। निकासी के समय इसे भी भुनाया जा सकेगा। इससे पांच करोड़ अंशधारकों को लाभ होगा। श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि ईपीएफओ की शीर्ष निर्णय इकाई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की नवंबर में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में ईटीएफ निवेश को सदस्यों के खातों में डालने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
प्रस्ताव पर मिली है सहमति
अधिकारी ने कहा कि यह मुद्दा सीबीटी की इसी साल में पूर्व में हुई बैठक के एजेंडे में भी था। बाद में इसे नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) को भेज दिया गया था। CAG ने सैद्धांतिक रूप से प्रस्ताव पर सहमति दी है लेकिन साथ ही कुछ स्पष्टीकरण भी मांगे हैं। एक अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष के अंत तक ईटीएफ में ईपीएफओ का निवेश 45,000 करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगा।
निवेश कोष की सीमा बढ़ी
ईपीएफओ ने तीन साल पहले ईटीएफ में निवेश शुरू किया था। उस समय उसने ईटीएफ में अपने निवेश योग्य कोष का पांच प्रतिशत लगाया था। चालू वित्त वर्ष के लिए इस सीमा को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। एक बार मंजूरी मिलने के बाद अंशधारकों का ईटीएफ यूनिट्स में हिस्सा उनके खातों में डाल दिया जाएगा। ईपीएफओ के अंशधारकों की संख्या पांच करोड़ है। यह 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक के कोष का प्रबंधन करता है।
ये है अनुमान
अनुमान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के अंत तक ईटीएफ में ईपीएफओ के निवेश को 45,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। ईपीएफओ ने अगस्त 2015 में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में निवेश करना शुरू कर दिया था, स्टॉक लिंक्ड उत्पादों में अपने जमा का 5 फीसदी निवेश डाल था। चालू वित्त वर्ष के लिए इसे बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications