वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आज मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर एक प्रेस वार्ता की। इस प्रेसवार्ता में जेटली ने स्पष्ट किया कि देश का आर्थिक ढांचा मजबूत है और देश चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।
- 28 लाख नए जीएसटी कर दाता जुड़े: जेटली
- पहले महीने में 56 लाख लोगों ने जीएसटी रिटर्न फाइल किया।
- हर महीने जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वाले वालों की संख्या बढ़ी: जेटली
- पिछले तीन साल में महंगाई दर में कमी आई है: अरुण जेटली
- अर्थव्यवस्था की सरकार ने की समीक्षा: अरुण जेटली
- बड़े बदलावों का असर कुछ समय बाद दिखेगा: अरुण जेटली
- अर्थव्यवस्था की बुनियाद काफी मजबूत: अरुण जेटली
- अर्थव्यवस्था की बुनियाद काफी मजबूत: अरुण जेटली: अरुण जेटली
- विदेशी पूंजी निवेश बढ़ कर 400 बिलियन डॉलर हुआ: अरुण जेटली
- जीएसटी सबसे बड़ा सुधार, इसके अलावा नोटबंदी, काले धन पर नकेल भी कसने में रहे कामयाब: जेटली
- जीएसटी से भ्रष्टाचार में कमी आई है: अरुण जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान जीडीपी की औसत दर 7.5 फीसदी रही। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत में विश्वास बढ़ा है, अर्थव्यवस्था का बुनियादी ढांचा काफी मजबूत है।
सरकार ने 6.90 लाख करोड़ रुपये के रोड प्रॉजेक्ट्स की घोषणा के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये के कैपिटलाइजेशन प्लान का ऐलान किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इन दो महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देने के साथ ही यह भी दावा किया कि अर्थव्यवस्था की बुनियाद बहुत मजबूत है। इसे साबित करने के लिए वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन भी दी।वित्त मंत्री ने कहा कि निवेश, नौकरियों, ग्रोथ के लिए बैंकों को मजबूत बनाया जा रहा है।
इसके लिए सार्वजनिक बैंकों के खातिर कैपिटलाइजेशन प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए 1.35 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले अंधाधुंध कर्ज देते समय बैंकों की सही तस्वीर नहीं पेश की जा रही थी।
वित्त मंत्री ने कहा कि 2008 से 2014 के बीच जो स्थिति रही वह दोबारा ना हो, इसके लिए बैंकिंग रिफॉर्म भी होंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि छोटे और मध्यम दर्जे के उद्योगों को कर्ज देने में प्राथमिकता दी जाएगी, जहां सबसे अधिक रोजगार उत्पन्न होते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications