रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो बैंकों पर नियमों के उल्लंघन के आरोप में 8 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। आईडीएफसी बैंक पर 2 करोड़ रुपए का और यस बैंक पर 6 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। बैंकों पर यह जुर्माना सोमवार को लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक की वित्तीय हालत के बारे में उसकी 31 दिसंबर 2016 तक की स्थिति रिर्पोट से पता चला। बैंकों ने ऋण और अग्रिम की मंजूरी एवं नवीनीकरण को लेकर कुछ निश्चित दिशा निर्देशों को पूरा नहीं किया है।

RBI ने IDFC पर यह जुर्माना रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमी के चलते लगाया है। आरबीआई ने कहा है कि बैंक कई नियमों का उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके बाद उसे सफाई का मौका दिया गया, लेकिन वह सफाई नहीं दे सके। इसके बाद 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
यस बैंक पर आरबीआई ने 6 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। बैंक पर आरोप है कि उसने आरबीआई की तरफ से जारी इनकम रिकॅग्नाइजेशन असेट क्लासीफिकेशन नॉर्म्स का उल्लंघन किया है। इसके अलावा यस बैंक पर एटीएम में सेक्योरिटी इंसीडेंट की रिर्पोटिंग में देरी का भी आरोप है।


Click it and Unblock the Notifications