देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 27.05 अंकों की गिरावट के साथ 33,573.22 पर और निफ्टी 16.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,423.80 पर बंद हुआ। बांबे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 15.57 अंकों की तेजी के साथ 33,615.84 पर खुला और 27.05 अंकों या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,573.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,657.57 के ऊपरी और 33,527.00 के निचले स्तर को छुआ।

BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 78.74 अंकों की तेजी के साथ 16,725.35 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 71.69 अंकों की तेजी के साथ 17,768.87 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 10,440.50 पर खुला और 16.70 अंकों या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,423.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,453.00 के ऊपरी और 10,412.55 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के 19 में से 9 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवाएं (2.48 प्रतिशत), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.26 प्रतिशत), दूरसंचार (0.75 प्रतिशत), उपभोक्ता सेवाएं (0.67 प्रतिशत) और बिजली (0.34 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही।
BSE के गिरावट वाले सेक्टरों में- तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.93 प्रतिशत), वाहन (0.61 प्रतिशत), तेल और गैस (0.34 प्रतिशत), धातु (0.30 प्रतिशत) और ऊर्जा (0.30 प्रतिशत) प्रमुख रहे।


Click it and Unblock the Notifications