भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने मनी लॉड्रिंग पर अंकुश लगाने के लिए अब इंश्योरेंस पॉलिसी को भी आधार और पैन से लिंक कराने का आदेश जारी कर दिया है। अब आपको अपनी बीमा पॉलिसी फिर चाहे वो लाइफ इंश्योरेंस हो, हेल्थ इंश्योरेंस हो या आपके वाहन का इंश्योरेंस हो उसे पैन और आधार से लिंक कराना ही होगा।
नई पॉलिसी के लिए भी आधार और पैन डिटेल जरुरी
नई बीमा पॉलिसी के लिए भी अब आपको आधार और पैन डिटेल देना अनिवार्य हो गया है। IRDAI ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग सेकंड अमेंडमेंट रुल-2017 एक्ट के तहत यह प्रावधान किया है। इस नए नियम के अनुसार अगर आपके पास किसी भी प्रकार की बीमा पॉलिसी है तो आपको अपनी पॉलिसी को आधार और पैन से लिंक कराना होगा।
भर सकते हैं फॉर्म 60
अगर आपके पास बीमा पॉलिसी है लेकिन आपके पास पैन कार्ड नहीं तो आप फॉर्म 60 भर सकते हैं। इसके लिए आप बीमा कंपनी से भी संपर्क कर सकते हैं।
यह कहना है IRDAI का
भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) की ओर जारी आदेश में कहा गया है कि लाइफ इंश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस और स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस करने वाली सभी बीमा कंपनियों को तत्काल प्रभाव से सभी पॉलिसी को आधार और पैन से लिंक करने का काम शुरु करना होगा।
धोखाधड़ी से बचने में मिलेगी सहायता
आधार और पैन को बीमा पॉलिसी से लिंक कराने का उद्देश्य है बीमा क्लेम और धोखाधड़ी के मामलों से बचने में सहायता प्राप्त करना। इसके अलावा बीमा कंपनियों से उम्मीद है कि वे बीमा के क्षेत्र में धोखाधड़ी को कम करने और बीमा क्लेम को जल्द से जल्द निपटाने का काम करेंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications