LPG गैस सिलेंडर रखने वालों के लिए एक बड़ी खबर आयी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि एरयरटेल पेमेंट बैंक के कुछ खाताधारकों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। दरअसल, एलपीजी सब्सिडी के आवेदन में बहुत से लोगों ने एयरटेल पेमेंट बैंक की जानकारियां दी थीं। इसे लेकर अब पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान आया है कि जिन लोगों ने भी सब्सिडी के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक की जानकारी दी है और उनका खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें सब्सिडी नहीं मिल रही है। ग्राहकों तक एलपीजी की सब्सिडी नहीं पहुंचाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने एयरटेल को जिम्मेदार ठहराया है।

पिछले कुछ दिनों से बहुत से ग्राहकों की तरफ से यह शिकायत की जा रही थी कि उनके खाते में एलपीजी की सब्सिडी नहीं आ रही है। उनकी इस शिकायत के बाद इस मामले की छानबीन की गई। छानबीन के बाद यह बात सामने आयी कि जो लोग भी यह शिकायत कर रहे थे, उन्होंने सब्सिडी के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक की जानकारी दी हुई थी। इसके बाद ही पेट्रोलियम मंत्रालय ने यह बड़ा बयान दिया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि एयरटेल एक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है, जिसके पेमेंट बैंक में बहुत से लोगों ने अपना खाता खुलवाया है और सब्सिडी के लिए उसी की जानकारी दी हुई है। एयरटेल पेमेंट बैंक के उन सभी खातों में सब्सिडी दी जा रही है जो हाल ही में खुलवाए गए हैं और आधार से लिंक हैं।
आपको बता दें कि आपको एलपीजी गैसे सिलेंडर बाजार की कीमत पर ही खरीदना होता है। जिस पर बाद में सब्सिडी दी जाती है जिसे सीधे आपके खाते में ट्रांसफर किया जाता है। मोदी सरकार ने गैस सिलेंडरों की काला बाजारी को रोकने के लिए यह व्यवस्था शुरु की थी ताकि सब्सिडी का फायदा सही शख्स को मिल सके और कालाबाजारी ना हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications