रिलायंस समूह के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार है। उनके परिवार की नेटवर्थ 19 अरब डॉलर तकरीबन 1241 अरब रुपये से बढ़कर 44.8 अरब डॉलर यानी कि 2926 अरब रुपये हो गई है। उनके बाद दक्षिण कोरिया के सैमसंग कंपनी के ली परिवार का स्थान है। यह बात फोर्ब्स पत्रिका की एशिया के 50 सबसे अमीर परिवारों की सूची में कही गई है।
दूसरे स्थान पर सैमंसग का ली परिवार
दक्षिण कोरिया के ली परिवार की संपत्ति11.2 अरब डॉलर यानी 731.36 अरब रुपये बढ़कर 40.8 अरब डॉलर यानी 2664.95 अरब रुपये हो गई है। इसकी वजह सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों के मूल्य में पिछले एक साल में 75% का इजाफा होना है।
हांगकांग का परिवार तीसरे नंबर पर
इस सूची में हांगकांग का कॉक परिवार तीसरे स्थान पर है। उसकी संपत्ति40.4 अरब डॉलर यानी 2638.83 अरब रुपये है। इस परिवार के पास एशिया की सबसे अमीर रीयल एस्टेट कंपनी सन हुंग काई प्रॉपर्टीज का नियंत्रण है।
थाईलैंड का परिवार चौथे स्थान पर
थाईलैंड के चारोएन पोक्पहैंड समूह के प्रमुख चिआरावैनांट परिवार का इस सूची में चौथा स्थान है जिसकी कुल संपत्ति36.6 अरब डॉलर यानी 2390.62 अरब रुपये है।अंबानी परिवार इस सूची में शामिल इकलौता भारतीय परिवार है जो शीर्ष दस में शामिल है।
अजीम प्रेमजी का परिवार 11 वें स्थान पर
इसके अलावा इस सूची में 19.2 अरब डॉलर 1254.10 अरब रुपये की संपत्ति के साथ प्रेमजी परिवार 11वें स्थान पर, 18.8 अरब डॉलर 1227.97 अरब रुपये की संपत्ति के साथ हिंदुजा परिवार 12वें स्थान पर, 17.2 अरब डॉलर 1123.46 अरब रुपये की संपत्ति के साथ मित्तल परिवार 14वें स्थान पर, 16.1 अरब डॉलर 1051.61 अरब रुपये की संपत्तिके साथ मिस्त्री परिवार 16वें स्थान पर और 14.1 अरब डॉलर 920.98 अरब रुपये की संपत्ति के साथ बिड़ला परिवार 19वें स्थान पर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications