अब आधार को मोबाइल सिम से लिंक करने के लिए आपको इधर-उधर नहीं भटकना होगा। आधार को मोबाइल सिम से लिंक करने के लिए आज UIDAI (यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने मंजूरी दे दी है। लेकिन मोबाइल उपभोक्ताओं को यह सुविधा 1 दिसंबर से मिलेगी। यहां पर आपको घर बैठे मोबाइल सिम को आधार से लिंक करने के तीन तरीके बताएंगे।
एप या IVRS माध्यम से
सिम को आधार से लिंक करने के लिए कंपनियां इसके लिए एप जारी करेंगी। लोग अपनी-अपनी मोबाइल कंपनियों के एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से भी सिम को आधार से लिंक कराया जा सकेगा। इसके अलावा आईवीआरएस के माध्यम से भी सिम को आधार से लिंक कराया जा सकेगा। एप और आईवीआरएस माध्यम से लोग सीधे मोबाइल कंपनियों के सर्वर से जुडेंगे। सर्वर पर कंप्यूटराइज्ड तरीके से लोगों को अपना डिटेल देना होगा और सिम आधार से लिंक हो जाएगा।
बीमार लोगों के लिए सुविधा
एक और व्यवस्था है गंभीर रुप से बीमार विकलांग और वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा दी गई है कि वह मोबाइल कंपनियों से घर पर आकर सिम को आधार से लिंक कराने के लिए कह सकते हैं। इसमें मोबाइल कंपनियों का प्रतिनिधि बायोमैट्रिक मशीन लेकर ऐसे लोगों के घर जाएगा और प्रोसेस पूरा करेगा।
पुराना तरीका भी करेगा काम
इन नए तरीकों के अलावा पुराना तरीका पहले जैसे ही काम करेगा। जिसके अंतर्गत लोग संबंधित सिम की मोबाइल कंपनियों के ऑफिस या उनके मोबाइल स्टोर पर जाकर भी सिम को आधार से लिंक करा सकते हैं।
6 फरवरी के पहले करना होगा लिंक
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 6 फरवरी 2018 तक सभी मोबाइल सिम आधार से लिंक हो जाना चाहिए। अगर इस आदेश के तहत 6 फरवरी तक आपके मोबाइल की सिम आधार से लिंक नहीं हुई तो सिम बंद हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications