ऑयल एंड नेचुरल गैस कंपनी (ONGC) ने वर्ष 2016 में 100 करोड़ रुपए से एक स्टार्टअप फंड बनाया था इसके तहत एनर्जी सेक्टर में नए आइडिया को ओएनजीसी प्रमोट कर रही है। इस बार कंपनी सोलर चूल्हा के लिए सबसे अच्छा डिजायन बनाने वालों को एक ईनाम दे रही है यह ईनाम राशि 10 लाख रुपए है। इस योजना में रजिस्टर्ड होने के लिए लोगों के पास 1 दिसंबर 2017 तक मौका है। इस प्रतियोगिता में ओएनजीसी के कर्मचारी उनके नजदीकी रिश्तेदार और एक्सपर्ट पैनल से जुड़े लोग भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन मोदी सरकार के सौजान्य से किया जा रहा है।
तीन होंगे विनर
जिस किसी का भी आइडिया पसंद आता है तो विजेता को 10 लाख रुपए के इनाम के अलावा ऐसे चूल्हे के निमार्ण में संभावना का मौका भी उसके सामने रखा जाएगा। आपको बता दें कि पहले विजेता को 10 लाख रुपए और दूसरे विजेता को 5 लाख रुपए और तीसरे विजेता को 3 लाख रुपए दिए जाएंगे।
चूल्हे की डिजाइन में रखना होगा यह ध्यान
ओएनजीसी का कहना है कि चूल्हे को इस तरह से डिजायन करना होगा कि वह 24 घंटे काम कर सके। डिजायन करते वक्त यह भी ध्यान रखना होगा कि उसके उत्पादन में ज्यादा लागत ना आए। जिससे यह आम लोगों के काम आ सके। साथ ही यह दिन और रात में काम कर सके।
इस चूल्हे में खाना बनाने से संबंधित सारे काम हो सकें। इसमें चीजों को फ्राई करने से लेकर खौलाना तक शामिल है। यह इस्तेमाल में सुरक्षित और आसान हो। इस चूल्हे को बनाने में ऐसी धातू का उपयोग हो जिसे बाद में आसानी से डिस्पोज भी किया जा सके।
जाना होगा ओएनजीसी की वेबसाइट पर
जो कोई भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनना चाहता है उसे सबसे पहले ओएनजीसी की वेबसाइट https://startup.ongc.co.in/wps/wcm/jsp/ongc-startup/ पर जाना होगा। यहां पर उनको 1 दिसंबर 2017 तक फार्म 1 भरना होगा। साथ ही इसमें उन्हें अपने आइडिया का पूरा विवरण देना होगा।
एक्सपर्ट पैनल करेगा विचार
फाइनल रिजल्ट के लिए कंपनी ने इस प्रतियोगिता के लिए एक एक्सपर्ट पैनल बनाया है। यह पैनल आने वाले हर आइडिया पर विचार करेगा। इसके बाद जिनके आइडिया पसंद आएंगे उनको अप्रैल के अंत तक पैनल के सामने अपने आइडिया को डिमॉस्ट्रेट करना होगा। प्रतियोगिता की पूरी जानकारी समय-समय पर ऑनलाइन माध्यम से भी दी जाएगी।
ये वेटेज प्वाइंट आपको बना सकते हैं विनर
कंपनी ने डिजायन में 7 बातों का ध्यान रखने वालों को वैटेज देने का एलान किया है। जो प्रतियोगी अपने डिजायन में इन बातों का ध्यान रखेंगे उनकी प्रतियोगिता जीतने की संभावना बढ़ जाएगी।
- यूटिलिटी सॉल्यूशन 20%
- ऑरिजनल्टी ऑफ सॉल्यूशन 15%
- कंप्लायंस ऑफ बाउंड्री कंडीशन 25%
- कास्ट इफैक्टिवनेस 10%
- इंटीग्रेशन एंड इम्पिमेंटेबल 10%
- मेक इन इंडिया 5%
- प्रजेंटेशन क्वालिटी 5%
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications