निवेशकों ने अक्टूबर महीने में म्यूचुअल फंड योजनाओं में 51,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उद्योग संगठन एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले महीने म्यूचुअल फंड योजनाओं से 16,000 करोड़ रुपये की निकासी की गई।

आंकड़ों के अनुसार इस तरह चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) में म्यूचुअल फंड योजनाओं में कुल प्रवाह ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। बजाज कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल पारेख ने कहा, नोटबंदी का सबसे अधिक फायदा म्यूचुअल फंड उद्योग को मिला है। नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा पर ब्याज घटा है।
पारेख ने कहा कि चालू वित्त वर्ष इतिहास में एक ऐसे साल के रूप में जाना जाएगा जिसमें परिवारों के बचत के तरीके को बदला है।
आंकड़ों के अनुसार निवेशकों ने पिछले महीने म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध रूप से 51,148 करोड़ रुपये का निवेश किया। सितंबर में उन्होंने म्यूचुअल फंड योजनाओं से 16,604 करोड़ रुपये की निकासी की थी।
आय कोषों में 40,845 करोड़ रुपये का निवेश आया। इसके अलावा करीब 6,000 करोड़ रुपये का निवेश बैलेंस्ड कोषों में किया गया।
अक्टूबर के अंत तक म्यूचुअल फंड उद्योगों के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां 21.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो सितंबर अंत तक 20.40 लाख करोड़ रुपये थीं। कुल 42 म्यूचुअल फंड कंपनियां परिसंपत्तियां का प्रबंधन करती हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications