चाहे घर बैठे पैनकार्ड बनवाना हो या फिर पासपोर्ट अब ये सभी काम आप मोबाइल के बस एक एप के द्वारा कर सकते हैं। अब आपको हर काम के लिए अलग-अलग एप को डानलोड करने की जरुरत नहीं होगी। ऐसा ही कुछ है मोदी सरकार का उमंग एप। इस एप को दूरसंचार मंत्रालय और नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन ने डेवलप किया है। इस एप को डाउनलोड करने के लिए आपको प्ले स्टोर पर जाकर इंस्टॉल करना होगा।
ऐसे बनेगा पैन कार्ड
उमंग एप इंस्टॉल करने के बाद आपको MyPAN सेक्शन में जाकर फॉर्म भरना होगा। उसके बाद पैन कार्ड बनवाने के लिए लगने वाली फीस भी एप पर ही भुगतान की जा सकती है। आगे पढि़ए और क्या-क्या काम इस एप के द्वारा कर सकते हैं।
एक एप से होंगे कई काम
केंद्र सरकार ने ग्लोबल साइबर स्पेस सम्मेलन में उमंग एप को लॉन्च किया है। इस एप के जरिए केंद्र सरकार एक ही मंच पर 200 से भी ज्यादा सरकारी सेवाएं देती है। उमंग के जरिए आप सिर्फ पैन कार्ड और पासपोर्ट बनाने के लिए ही अप्लाई नहीं कर सकते, बल्कि आप इसके जरिए आधार और गैस सिलेंडर बुकिंग समेत कई और भी काम निपटा सकते हैं।
होंगे कई फायदे
यह एप आपको स्वास्थ्य, शिक्षा, गैस बुकिंग, पेंशन समेत कई अन्य सेवाएं मुहैया कराता है। इसके जरिए आप अपने आधार की जानाकरी भी हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही इससे जुड़े कई काम भी निपटा सकते हैं।
गैस बुकिंग
भारत, इंडियन और एचपी चाहे जिस भी कंपनी का आपका रसोई गैस हो गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए आपको अलग से एप इंस्टॉल करने की जरुरत नहीं है। इस एप के जरिए आप आसानी से किसी भी कंपनी का गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
इन कामों को भी निपटाएगा यह एप
पासपोर्ट से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो इस एप के जरिए आसानी से कर सकते हैं। इस एप की मदद से आप अपना पीएफ कॉन्ट्रीब्यूशन और इसके बारे में अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। अगर आप ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस को डिजिलॉकर में सेव करके रखा है तो इस एप की मदद से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उमंग एप: अब सरकारी कार्यालयों में नहीं लगानी होगी लंबी लाइन
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications