देश की अर्थव्यवस्था के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। नतीजे शेयर बाजार और निवेशकों के चेहरे पर खुशी ला सकते हैं। नतीजे पहली तिमाही के मुकाबले बेहतर हैं। पिछली तमाही में GDP ग्रोथ 5.7% पर थी वहीं दूसरी तिमाही में 6.3% जीडीपी की ग्रोथ का आंकड़ा पेश किया गया है।
मैन्यूफैक्चरिंग,इंडस्ट्रीज और कृषि में ग्रोथ बढ़ी
इसके अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों में भी ग्रोथ देखी गई है। इंडस्ट्री, कृषि ग्रोथ बढ़ी है। मैन्यूफैक्चरिंग ग्रोथ 1.2 से बढ़कर 7.0% पहुंच गया है। इंडस्ट्रीज की ग्रोथ 5.8% से बढ़कर 5.9 हो गई है। कृषि में ग्रोथ 1.7 से बढ़कर 4.3% हो गई है।
जीएसटी से सुधरे आंकड़े
जीडीपी के ये आंकड़े जुलाई से सितंबर के बीच के हैं। देश में नई टैक्स प्रणाली जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार जीडीपी की आंकड़े जारी किए जा रहे थे। सभी कि निगाहें थी कि आखिर जीएसटी का जीडीपी पर क्या असर पड़ेगा अब ये आंकड़े 6.3% ग्रोथ के रूप में सामने आ गए हैं।
बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इन आंकड़ो का सेंसेक्स पर भी बड़ा असर पड़ेगा। इससे पहले आंकड़े आने से पहले ही सेंसेक्स में 453 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अब ये माना जा रहा है कि ये आंकड़े सेंसेक्स की दशा को फिर से सुधार सकते हैं।
सरकार को मिली राहत
इन आंकड़ों से मोदी सरकार को भी बड़ी राहत मिली है। गिरती जीडीपी के लिए विपक्ष ने लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। वहीं ये आंकड़े अब सरकार के लिए राहत का काम करेंगे। जीएसटी पर राहुल गांधी ने भी निशाना साधा था और इसे गब्बर सिंह टैक्स कहा था लेकिन अब सरकार ये कह सकती है कि जीएसटी के लागू होने से जीडीपी में ग्रोथ बढ़ी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications