आधार कार्ड को जरुरी सेवाओं से लिंक करने की डेडलाइन सरकार जारी कर चुकी है। अब ऐसी खबरें है कि सरकार आधार कार्ड को पैन से लिंक करने के लिए और समय दे सकती है। अभी आधार को पैन से लिंक करने के लिए 31 दिसंबर तक का वक्त दिया गया है। वहीं अब ये माना जा रहा है कि सरकार आधार को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए 3 से 6 महीने का और वक्त दे सकती है। फिलहाल आधार को सेवाओं से लिंक करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और सरकार को पूरी उम्मीद है कि कोर्ट उसके हक में फैसला सुनाएगा। अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आज ही कर लीजिए। यहां हम आपको आधार से पैन लिंक करने की आसान प्रक्रिया बता रहे हैं जिसमें आप ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं।
इनकम टैक्स पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले आपको https://incometaxindiaefiling.gov.in/ लिंक खोलना होगा। इसे आप क्रोम ब्राउजर या फिर मोजिला फायर फॉक्स में खोल सकते हैं। जैसे ही आप ये पोर्टल खोलेंगे आपको सबसे पहले पैन को आधार से लिंक करने का विकल्प दिखेगा (उपर चित्र में देखें)। इसके बाद आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
अपनी पैन कार्ड और आधार कार्ड की डिटेल दर्ज करें
इस नए विंडो में आपको अपनी जानकारी देनी होगी। तो अब अगर आपको अपने पैनकार्ड और आधार कार्ड का पूरा विवरण यानि की डिटेल याद है तो ठीक है और अगर नहीं याद है तो अपना पैनकार्ड और आधार कार्ड को निकाल लें। अब सबसे पहले आपको अपना पैन नंबर टाइप करना होगा फिर आपको अपना आधार नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद आपको अपना नाम टाइप करना होगा। ध्यान रहे आप अपने नाम की स्पेलिंग आधार कार्ड में दर्ज स्पेलिंग के अनुसार ही टाइप करें। इसके बाद जन्मतिथि के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जन्मतिथि आधार कार्ड के अनुसार दर्ज करें। फिर कैप्शे वर्ड टाइप करें और लिंक आधार पर क्लिक कर दें। अब आपके सामने स्क्रीन पर आधार सफलतापूर्वक लिंक होने के संदेश आ जाएगा।
पैन और आधार में नाम अलग होने पर ऐसे जोड़ें
अगर आपने आधार और पैन कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है लेकिन जन्मतिथि और लिंग (जेंडर) समान हैं तो आपको नीचे दिए Request OTP (रिक्वेस्ट ओटीपी) के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर टाइप करना होगा जिस पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को आप निर्देशित बॉक्स में टाइप कर दें, इसके बाद आपका आधार और पैन कार्ड लिंक हो जाएगा।
क्यों जरूरी है आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना
केंद्र सरकार अब पूरी तरह से आधार को गंभीर हो गई है, इसीलिए आधार को अब लगभग हर जरूरी काम के लिए आवश्यक माना जा रहा है। चाहे वह बैंक से लेकर LPG की सब्सिडी तक आधार को जरूरी कर दिया गया है। आईए आपको बता दें कि अगर आप अपना आधारकार्ड बैंक और पैनकार्ड से नहीं लिंक करते हैं तो हो सकता है कि 1 जुलाई के बाद आपकी सैलरी रुक जाए, इसलिए बिना देर किए आधार कार्ड को पैन कार्ड से और बैंक खाते से जोड़ें। यहां हम आपको बताएंगे कि आधार 1 जुलाई से किन-किन कार्यों के लिए जरूरी हो जाएगा।
इन कार्यों के आधार कार्ड है अनिवार्य
LPG सब्सिडी, प्रॉविडेंट फंड (EPF), आयकर रिफंड, बैंक खाता, पेंशन, डिजिटल लॉकर, डीमैट अकाउंट, पासपोर्ट, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सिम कार्ड और पैन कार्ड बनवाने तक के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। वहीं भविष्य में रेल हवाई जहाज और बस के टिकट बुक करने पर भी आधार अनिवार्य किया जा सकता है। साथ ही केंद्र सरकार सरकारी राशन और मिड डे मील समेत सरकारी तमाम सरकारी उपक्रमों आधार को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपना आधार जल्द से जल्द पैनकार्ड से लिंक कर लें ताकि भविष्य में आपको किसी तरह की परेशान न हो।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications