अभी हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वो मनमानी कर रहे बिल्डरों पर जल्द ही कार्रवाई करेंगे। वहीं अब उनके बयान के हफ्ते भर के भीतर ही नोएडा स्थित तमाम बिल्डरों पर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।
गिरफ्तार करने के आदेश
बिल्डरों की मनमनी पर ब्रेक लगाने की दिशा में यूपी सरकार ने सक्रियता बढ़ा दी है। यूपी सरकार की ओर से लापरवाह बिल्डरों के खिलाफ सबसे बड़ा कदम उठाया है। इस कड़ी में नोएडा के रियल एस्टेट सेक्टर में गड़बड़ियों से निपटने के लिए यूपी सरकार की ओर से चयनति मंत्री समूह ने 8 बिल्डरों को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। वहीं, नोएडा के अधिकारियों ने इन बिल्डरों के नाम बताने से इनकार कर दिया।
50000 घरों की डिलेवरी नहीं हुई
समाचार पोर्टल दैनिक जागरण ने इस हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, मंत्री समूह ने सोमवार को गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी लव कुमार को निर्देश दिया कि अपने ग्राहकों को 5,000 घरों की डिलिवरी नहीं देने वाले 8 बिल्डरों को गिरफ्तार किया जाए।
बिल्डरों के खिलाफ मामला भी दर्ज होगा
आपको बता दें कि तीन मंत्रियों की समिति में शामिल शहरी आवास मंत्री सुरेश खन्ना ने पुलिस को इन बिल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज करने का भी निर्देश दिया है।
13 FIR दर्ज
गौरतलब है कि सितंबर महीने में उन छह बिल्डरों के खिलाफ 13 एफआइआर दर्ज किए गए जिनके प्रॉजेक्ट्स नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हैं।
तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज
इसी साल अगस्त में इसी मंत्री समूह की बैठक के बाद आम्रपाली, सुपरटेक, अल्पाइन रियलटेक, प्रोव्यू ग्रुप, टुडे होम्स और जेएनसी कंस्ट्रक्शन्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इन पर आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और धारा 420 (धोखेबाजी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications