जितना चाहिए उतना किराने का सामान खरीदिए और महीने के अंत में पैसे चुकाइए। ऑनलाइन ग्रोसरी शॉपिंग पोर्टल ग्रोफर्स ने नई पोस्टपेड सेवा शुरू की है। इसके तहत आप महीने में जितना चाहें, उतनी राशन खरीद सकते हैं और महीने के अंत में इसके बिल का एक साथ भुगतान कर सकते हैं। ग्रोफर्स ने ग्राहकों को इस सेवा का लाभ देने के लिए ऑनलाइन लेंडिंग प्लैटफॉर्म सिंपल के साथ साझेदारी की है।
सिर्फ पुराने ग्राहकों को मिलेगा फायदा
कंपनी इस तरह से सामान मंगाने की सुविधा केवल उन्हीं लोगों को देगा जो काफी लंबे समय से उसके ऐप पर सामान मंगाते रहे हैं। आगे चल कर ग्रोफर्स अपने सभी ग्राहकों के लिये पोस्टपेड ग्रॉसरी खरीदने पर सिंपल भुगतान विकल्प सेवा का विस्तार करेगा।
बाद में सभी ग्राहकों को मिल सकता है फायदा
आगे चल कर ग्रोफर्स अपने सभी ग्राहकों के लिये पोस्टपेड ग्रॉसरी खरीद की सिंपल भुगतान विकल्प सेवा का विस्तार करेगा। ग्रोफर्स आनलाइन सुपरमार्केट प्लेटफार्म ग्राहकों को किराना, फल, सब्जी, सौंदर्य, स्वास्थ्य, घरेलू देखभाल, शिशु की देखभाल, पालतू पशु की देखभाल, मांस और समुद्री भोजन जैसी श्रेणियों में उत्पादों की पेशकश करता है और घर पर सामान की आपूर्ति करता है।
सिर्फ इन शहरों में है ये सुविधा
ग्रोफर्स फिलहाल देश के जिन प्रमुख शहरों में अपनी सर्विस दे रहा है उनमें दिल्ली, आगरा, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखन, लुधियाना, नागपुर, नोएडा, गाजियाबाद और वडोदरा समेत 25 शहर शामिल हैं।
महीने के अंत में कर सकते हैं भुगतान
कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक वालेट सेवा सिंपल द्वारा अब उसके ग्राहक महीने में किसी भी समय किराने का सामान और अन्य वस्तुएं खरीद सकते हैं और महीने के अंत में सिंपल के विकल्प के साथ एक बिल के जरिए पूरी राशि का भुगतान कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस पोस्ट पेड सेवा का लक्ष्य ग्राहकों के लिये मासिक वेतन के प्रारंभिक दिनों में खरीदारी को सुगम बनाना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications