RBI ने भले ही रेपो रेट के अंतर्गत कल सस्ते कर्ज का तोहफा ना दिया हो लेकिन कार्ड से शॉपिंग करने वालों को उसने न्यू ईयर का तोहफा दे दिया है। जी हां आरबीआई ने डेबिट कार्ड से पेमेंट करने वाले लोगों के लिए चार्ज कम करने का ऐलान किया है। यानी कि 1000 रुपए से ज्यादा की शॉपिंग अगर आप करते हैं तो आपकी शॉपिंग थोड़ा सस्ती हो जाएगी। रिजर्व बैंक का यह मानना है कि ऐसा करने से व्यापारियों का दायरा बढ़ेगा और लोगों को भी थोड़ा फायदा होगा।
डिजिटल पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा
ऐसा आरबीआई ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया है। तो वहीं आरबीआई ने मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानि एमडीआर चार्ज को लेकर कारोबारियों को राहत दी है। एमडीआर चार्ज में बदलाव किए गए हैं। कारोबारियों पर उनकी कैटेगरी के हिसाब से एमडीआर चार्ज वसूला जाएगा। आपको बता दें की ये नए चार्ज 1 जनवरी से लागू होंगे।
कारोबारियों के हिसाब से तया होगा MDR
हालांकि कारोबारियों के टर्नओवर के हिसाब से एमडीआर चार्ज तय किया जाएगा। 20 लाख रुपए से कम टर्नआवेर वाले लोग छोटे कारोबारियों की कैटेगरी में आएंगे। तो वहीं 20 लाख रुपए से ज्यादा के टर्नओवर वाले बड़े कारोबारियों की कैटेगरी में रहेंगे।
क्या है मर्चेंट डिस्काउंट
मर्चेंट डिस्काउंट रेट वह रेट होता है जो कि बैंक किसी भी दुकानदार अथवा कारोबारी से कार्ड पेमेंट सेवा के लिए लेता है। ज्यादातर कारोबारी एमडीआर चार्जेस का भार ग्राहकों पर डालते हैं और बैंकों को दी जाने वाली फीस का अपनी जेब पर भार कम करने के लिए ग्राहकों से भी इसकी फीस वसूलते हैं।
ये होगा फायदा
यदि सरकार एमडीआर चार्जेस कम करती है तो इसका फायदा आम आदमी को मिलेगा। MDR चार्जेस कम होने से आप जब भी डेबिट कार्ड से लेन-देन करेंगे तो आपको उसमें एक्सट्रा चार्जेस ना के बराबर देना होगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications