यदि आप एयरसेल के कस्टमर हैं तो आपके लिए यह बुरी खबर हो सकती है। टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने 6 टेलिकॉम सर्कल्स में अपनी सर्विस बंद करने की तैयारी में है। कंपनी का मामना है कि ये सभी सर्किल कंपनी के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहे हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार एयरसेल इन सर्कल का अपना 2जी स्पेक्ट्रम सरकार को लौटा देगा।
इन सर्किल में बंद हो सकती है सर्विस
आपको बता दें कि ये सर्किल हैं उत्तर प्रदेश (पश्चिम), हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश जहां पर सर्विस बंद होने का अनुमान है। इन सर्किलों में टाटा टेलिसर्विसेज और रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ नेटवर्क शेयरिंग समझौते के साथ 2जी सर्विस दे रही है। एयरसेल के पास 5,000 एंप्लायीज हैं, लेकिन इन 6 सर्किलों में उसके एंप्लॉयीज की संख्या कम है।
750 से 1000 कर्मचारियों की जॉब खतरे में
अगर कंपनी इन सर्कल्स के एंप्लॉयीज का दूसरे सर्कल्स में ट्रांसफर नहीं करती है, तो इस सर्कल्स में प्रभावित एंप्लॉयीज की संख्या 750 से 1000 होगी। रिर्पोट्स के अनुसार एयरसेल जल्द ही इस बारे में रेगुलेटर और सब्सक्राइर्ब्स को बताएगी।
इन क्षेत्रों में जारी रहेगी सर्विस
हालांकि कंपनी यूपी, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, नार्थईस्ट, जम्मू कश्मीर जैसे सर्कल्स में सेवाएं जारी रखेगी। कंपनी का इरादा संबंधित स्प्रेक्ट्रम सरकार को लौटाने का भी है। अभी तक इस बारे में एयरसेल ने अपनी ओर से कोई बात नहीं कही है।
कंपनी पर है इतना कर्ज
आपको बता दें कि इस समय कंपनी पर 15,500 करोड़ रुपए का कर्ज है। सितम्बर 2016 में रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से टेलिकॉम इंडस्ट्री में छिड़ी प्राइस वॉर के कारण टेलिकॉम कंपनियों को रेवेन्यू और कैश फ्लो के मामले में कड़ी चुनौती करना पड़ रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications