चीनी कंपनी Xiaomi भारत में मोबाइल फोन बेचने के बाद अब इलेक्ट्रिक वाहन भी बेचने की तैयारी में हैं। श्याओमी का इरादा अब भारत में विद्ययुत वाहन बेचने के साथ-साथ पेमेंट बैंक खोलने का भी है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी को श्याओमी द्वारा दाखिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार कंपनी भारत में परिवहन और परिवहन से जुड़े उपकरण बेचने की संभावना तलाश रही है। ये वाहन या उपकरण इलेक्ट्रिक भी हो सकते हैं और मैकेनिकल भी। कंपनी इनके कंपोनेंट और स्पेयर पार्ट्स भी बेचना चाहती है।

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार श्याओमी अन्य क्षेत्रों में भी कदम रखने की तैयारी कर रही है। रजिस्ट्र किए गए दस्तावेजों के अनुसार कंपनी गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) पेमेंट्स बैंक, लीजिंग और फाइनेंशियल, फाइनेंशियल सर्विसेज, पेमेंट गेटवे और सेटलमेंट सिस्टम ऑपरेटर और मोबाइल वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर्स के कारोबार में उतरना चाहती है।
श्याओमी भारत में अन्य प्रोडक्ट और नेटवर्क इक्विपपमेंट भी बेचना चाहती है। यही नहीं Xiaomi अपने मर्चेंडाइज जैसे कपड़े, खिलौने, बैकपैक्स और सूटकेस भी बनाने और बेचने का संभावनाएं जता रही है।


Click it and Unblock the Notifications