हमने वित्तीय घाटे का लक्ष्य पूरा किया: अरुण जेटली

सरकार ने अपने वित्तीय घाटे के लक्ष्य को पूरा कर लिया है, जो वर्तमान वर्ष के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक बजट-पूर्व बैठक के बाद यह बातें की और कहा कि बैठक में मौजूद अर्थ-शास्त्रियों ने देश में कॉरपोरेट कर की दरों को कम करने का सुझाव दिया है।

Finance Minister Arun Jaitley says India on road to fiscal consolidation

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि जेटली ने कहा कि सरकार ने अपने वित्तीय घाटे के लक्ष्य को व्यय को तर्कसंगत बनाते हुए तथा रिसाव को रोकते हुए हासिल किया है।

बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा, "हमने इन वित्तीय लक्ष्यों को व्यय को तर्कसंगत बनाकर, सार्वजनिक व्यय में होने वाले रिसाव को नकद लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजना और सार्वजनिक प्रबंधन प्रणाली द्वारा रोक कर, साथ ही राजस्व जुटाने के अभिनव प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करके प्राप्त किया है।"

वित्तीय घाटा वित्त वर्ष 2015-16 में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 3.9 फीसदी था, वित्त वर्ष 2016-17 में 3.5 फीसदी था, और मार्च में खत्म हो रहे चालू वित्त वर्ष में इसे जीडीपी का 3.2 फीसदी रखने का बजटीय प्रावधान किया गया था।

बयान में कहा गया, "कॉरपोरेट कर की दर को घटाकर 20 फीसदी करने तथा सभी किस्म के छूटों को हटाने का सुझाव आया है, ताकि इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।"

बयान में आगे कहा गया, "एक सुझाव यह भी आया है कि सरकारी कंपनियों के विनिवेश को बढ़ावा दिया जाए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+