देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 174.95 अंकों की गिरावट के साथ 33,053.04 पर और निफ्टी 47.20 अंकों की गिरावट के साथ 10,192.95 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1.74 अंकों की तेजी के साथ 33,229.73 पर खुला और 174.95 अंकों या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,053.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,404.26 के ऊपरी और 32,988.82 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से पांच शेयरों में तेजी रही, जिसमें कोटक बैंक (1.43 प्रतिशत), टीसीएस (0.50 प्रतिशत), ओएनजीसी (0.44 प्रतिशत), डॉ. रेड्डी (0.23 प्रतिशत) और हिन्दुस्तान यूनीलीवर (0.12 प्रतिशत) शामिल रहे।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में - सिप्ला (2.13 प्रतिशत), अडानी पोर्ट्स (1.97 प्रतिशत), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.62 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (1.42 प्रतिशत) और भारती एयरटेल (1.34 प्रतिशत) प्रमुख रहे।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 142.65 अंकों की गिरावट के साथ 16,790.64 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 146.07 अंकों की गिरावट के साथ 17,981.85 पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications