विदेशों में सुस्ती एवं स्थानीय आभूषण निर्माताओं की तरफ से मांग कम आने से आज दिल्ली सराफा बाजार में सोना 155 रुपए कमजोर होकर 29,510 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। तो वहीं चांदी भी औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग उतरने से 480 रुपए टूटकर 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग में कमी आने से सोने की कीमत नरम हुई। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने के निर्णय के बाद महंगी धातुओं की मांग में कमी आयी है।
न्यूयॉर्क में कल सोना 0.22 प्रतिशत गिरकर 1,252.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.06 प्रतिशत लुढ़ककर 15.80 डॉलर प्रति औंस गयी।
दिल्ली सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 155 रुपए कमजोर होकर क्रमश: 29,510 रुपए एवं 29,360 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले दो कारोबारी दिवस में यह 256 रुपए मजबूत हुआ था। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही।
चांदी भी सोना की तरह 480 रुपए गिरकर 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 440 रुपए टूटकर 37,020 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
हांलांकि चांदी के सिक्के पुराने स्तर पर टिके रहे। चांदी लिवाली 70 हजार रुपए और चांदी बिकवाली 71 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे।


Click it and Unblock the Notifications