रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि हवाई जहाज की तरह ट्रेन के टिकटों में भी छूट के साथ डायनामिक मूल्य निर्धारण मॉडल पर विचार किया जा रहा है। रेलवे की ओर से आयोजित एक दिवसीय संपर्क-समन्वय-संवाद कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने कहा, "हम डायनामिक मूल्य निर्धारण के तहत एक मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं, जिसमें हम ट्रेन के टिकटों पर भी उसी तरह छूट देंगे, जिस तरह हवाई टिकटों में दी जाती है।"
फ्लैक्सी फेयर का मतलब सिर्फ किराया बढ़ना नहीं है: रेल मंत्री
रेल मंत्री ने कहा कि फ्लेक्सी फेयर का मतलब रेल टिकटों की कीमतों में सिर्फ वृद्धि ही क्यों हो। रेलमंत्री का कहना था कि विमानों व होटलों में जिस प्रकार किसी को अंतिम क्षण में टिकट बुक करते समय छूट मिलती है, उसी प्रकार कम यात्री वाले रेल मार्गो पर ट्रेन के टिकटों में भी छूट होनी चाहिए।
सभी ट्रेनों लगेगा सीसीटीवी
उन्होंने बताया कि पूरे भारत में सभी ट्रेनों में सीसीटीवी लगाने पर विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे सभी स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा देगी। रेल परिसंपत्तियों की पूरी क्षमता का उपयोग करने के संबंध में रेलमंत्री ने कहा कि उनका इरादा एयरलाइन की तरह रेलवे की परिसंपत्तियों का इस्तेमाल करना है।
एयरलाइन्स की तर्ज होगा ट्रेनों का रखरखाव
उन्होंने कहा, "एयरलाइनों में हम देखते हैं कि विमान का रखरखाव कार्य 30 मिनट में पूरा हो जाता है और वह अगली यात्रा के लिए तैयार रहता है। इस प्रकार हम रेलवे रैकों को पूरी तरह उपयोग में लाना चाहते हैं।"
कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने की कवायद
रेलमंत्री ने कहा कि उदाहरण के तौर पर अगर 11 घंटे की यात्रा के बाद राजधानी मुंबई पहुंचती है तो रैक को 22 टीमें मिलकर 30 मिनट में दूसरी यात्रा के लिए तैयार कर सकती हैं। मुंबई से राजधानी की वापसी के समय के बीच दो-तीन घंटे के लिए उस रैक उपयोग किया जा सकता है।
निर्भया फंड से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे निर्भया फंड का इस्तेमाल देशभर में 983 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने में करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिसंबर 2018 तक कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 2018 को महिलाओं और बच्चों के प्रति अत्याचार, खासतौर से इनके अवैध व्यापार के खिलाफ सामूहिक संघर्ष के साल के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में रेलवे की कार्यप्रणाली में समय-सारणी का अनुपालन, सहूलियत, सुरक्षा आदि मसलों पर विचार-विमर्श किया गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications