देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 59.36 अंकों की गिरावट के साथ 33,777.38 पर और निफ्टी 19.00 अंकों की गिरावट के साथ 10,444.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 91.85 अंकों की तेजी के साथ 33,928.59 पर खुला और 59.36 अंकों या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,777.38 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,956.31 के ऊपरी और 33,754.94 के निचले स्तर को छुआ।

आर कॉम के शेयरों में आज भारी बढ़त देखी गई। 11.55 अंक पर कारोबार कर रहा आरकॉम का शेयर आज 34 प्रतिशत तक बढ़ गया और 17.30 के अंक पर बंद हुआ। आरकॉम के शेयर्स इस वक्त हाइ रिस्क हाइ रिटर्न की कटेगरी में शामिल हैं। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 62.53 अंकों की तेजी के साथ 17,418.72 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 146.68 अंकों की तेजी के साथ 18,674.53 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 31.2 अंकों की तेजी के साथ 10,494.40 पर खुला और 19.00 अंकों या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,444.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,494.45 के ऊपरी और 10,437.15 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के 19 में दो सेक्टरों 15 में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले क्षेत्रों में रियल्टी (3.01 प्रतिशत), धातु (0.75 प्रतिशत), उद्योग (0.68 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (0.64 प्रतिशत) और आधारभूत वस्तुएं (0.64 प्रतिशत) में तेजी रही।
BSE के चार सेक्टरों वित्तीय सेवाएं (0.41 प्रतिशत), बैंकिंग सेवाएं (0.34 प्रतिशत), वाहन (0.30 प्रतिशत), और ऊर्जा (0.20 प्रतिशत) में गिरावट रही।


Click it and Unblock the Notifications