पिछले तीन दिनों से आरकॉम के शेयर्स शानदार कारोबार कर रहे हैं। भले ही बाजार की चाल इन तीन दिनों में सुस्त पड़ी हो पर आरकॉम के शेयरों की तेजी में कोई बदलाव नहीं आया है। लगातार तीसरे दिन भी आरकॉम के शेयर्स 9.23 फीसदी के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को आरकॉम के शेयर्स 2.56 अंक उछले और आरकॉम के शेयर का भाव 31.35 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि इसके विपरीत शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है।
शेयर बाजार में गिरावट
देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 63.78 अंकों की गिरावट के साथ 33,848.03 पर और निफ्टी 12.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,477.90 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.05 अंकों की तेजी के साथ 33,928.86 पर खुला और 63.78 अंकों या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,848.03 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,023.65 के ऊपरी और 33,752.03 के निचले स्तर को छुआ।
11 शेयरों में दिखी तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (1.78 प्रतिशत), डॉ. रेड्डी (1.30 प्रतिशत), एचडीएफसी (0.90 प्रतिशत), विप्रो (0.72 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (0.51 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही।
SBI के शेयर भाव गिरे
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.86 प्रतिशत), हीरो मोटोकॉर्प (1.74 प्रतिशत), सन फार्मा (1.70 प्रतिशत), एक्सिस बैंक (1.29 प्रतिशत) और अडानी पोर्ट्स (1.19 प्रतिशत) प्रमुख रहे।
मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी
वहीं, BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 18.29 अंकों की तेजी के साथ 17,691.93 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 60.95 अंकों की तेजी के साथ 19,109.23 पर बंद हुआ।
तेजी के साथ खुला निफ्टी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 7.45 अंकों की तेजी के साथ 10,498.20 पर खुला और 12.85 अंकों या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,477.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,534.55 के ऊपरी और 10,460.45 के निचले स्तर को छुआ।


Click it and Unblock the Notifications