फेसबुक लॉगिन/साइनअप के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता के बयान के बाद अब फेसबुक ने अपनी तरफ से इस मामले में सफाई पेश की है। फेसबुक ने एक दिन पहले यानि गुरुवार को नए यूजर्स को आधार कार्ड के अनुसार नाम दर्ज करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके बाद अब उसने कहा है कि वह लोगों के आधार आंकड़ों को इकट्ठा नहीं कर रही है।

फेसबुक ने कहा कि उसने एक छोटा सा परीक्षण किया था, जिसमें यूजर्स को अपना असली नाम चुनने में मदद के लिए आधार नंबर में दर्ज नाम डालने की सलाह दी गई थी, ताकि वे अपने मित्रों और परिजनों से आसानी से जुड़ सकें। कंपनी ने एक बयान में कहा, "कुछ लोगों ने इस परीक्षण की व्याख्या लोगों की आधार से जुड़ी जानकारियां इकट्ठी करने से की है.. जो सही नहीं है।"
बयान में कहा गया, "यह परीक्षण जो अब पूरा हो चुका है, इसमें खाता खोलने के लिए एक अतिरिक्त भाषा का विकल्प जोड़ा गया था तथा मित्रों और रिश्तेदारों द्वारा आसानी से पहचाने जाने के लिए आधार कार्ड में दर्ज नाम डालने की सलाह दी गई थी।" फेसबुक ने हालांकि इस परीक्षण के तहत यूजर्स के आधार नंबर की मांग नहीं थी। फेसबुक के भारत में 21.7 करोड़ से ज्यादा मासिक सक्रिय यूजर्स हैं, जबकि दुनिया भर में कुल 2.1 अरब मासिक सक्रिय यूजर्स हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications