साल 2017 के आखिरी कारोबारी हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ बंद हुई। शेयर बाजार में 209 अंको की तेजी देखी गई। ये 2017 का आखिरी आंकड़ा था। 2017 में शेयर बाजार का बढ़त के साथ बंद होना तमाम निवेशकों के लिए सुकून भरा रहा। निवेशकों को उम्मीद है कि शेयर बाजार 2018 में भी अच्छा कारोबार करे और 40 हजार के आंकड़े को 2018 के अंत तक पार कर ले। देश के शेयर बाजार में और क्या हलचल रही इसके बारे में आग विस्तार से पढ़िए।
देश के शेयर बाजार ने किया अच्छा कारोबार
देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 208.80 अंकों की तेजी के साथ 34,056.83 पर और निफ्टी 52.80 अंकों की तेजी के साथ 10,530.70 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 41.36 अंकों की तेजी के साथ 33,889.39 पर खुला और 208.80 अंकों या 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,056.83 पर बंद हुआ।
34 हजार से नीचे बंद हुआ बाजार
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,086.05 के ऊपरी और 33,889.39 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 130.47 अंकों की तेजी के साथ 17,822.40 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 121.49 अंकों की तेजी के साथ 19,230.72 पर बंद हुआ।
निफ्टी 10,500 से ऊपर हुआ बंद
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 14.45 अंकों की तेजी के साथ 10,492.35 पर खुला और 52.80 अंकों या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,530.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,538.70 के ऊपरी और 10,488.65 के निचले स्तर को छुआ।
19 सेक्टरों में से 16 में तेजी
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 16 में तेजी रही, जिनमें दूरसंचार (1.63 प्रतिशत), बिजली (1.46 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (1.24 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (1.20 प्रतिशत) और वाहन (1.16 प्रतिशत) प्रमुख रहे।
तेल-गैस के सेक्टर्स में दिखी गिरावट
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में - तेल और गैस (0.46 प्रतिशत), धातु (0.44 प्रतिशत) और ऊर्जा (0.30 प्रतिशत) शामिल रहे।


Click it and Unblock the Notifications