हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंक के मुद्दे पर बुरी तरह लताड़ा है, जिससे पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। पूरी दुनिया में हर मुद्दे पर सिर्फ एक ही देश ने पाकिस्तान का साथ दिया है और वो है चीन। जब पाकिस्तान को डालर की मदद नहीं मिलेगी तो उसने चीनी युआन की तरफ रुख किया। अब पाकिस्तान और चीन डालर की बजाय युआन (चीनी मुद्रा) में लेन देन करेंगे।
डॉलर नहीं युआन चलेगा
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने चीनी मुद्रा युआन को द्विपक्षीय व्यापार और निवेश गतिविधियों के लिए उपयोग करने की अनुमति दे दी है। इस कदम के बाद युआन CPEC (चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) परियोजनाओं में लेनदेन के लिए डॉलर की जगह ले सकता है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने सोमवार को कहा कि निवेश और व्यापार के लिए चीनी मुद्रा के इस्तेमाल की सभी व्यवस्थाएं पहले ही जा चुकी हैं।
सभी द्विपक्षीय व्यापार युआन में करने पर विचार
युआन को अपनाने का अर्थ है कि पाकिस्तान और चीन 50 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे परियोजनाओं में लेनदेन के लिए अमेरिकी डॉलर की जगह चीनी मुद्रा का उपयोग कर सकेंगे। पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री एहसान इकबाल ने 19 दिसंबर को कहा था कि सरकार ने सभी द्विपक्षीय व्यापार में डॉलर के स्थान पर युआन का प्रयोग करने के चीन के प्रस्ताव पर विचार किया।
बलूचिस्तान में नहीं चलेगा युआन
खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन' ने कल बैंक की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा, "एसबीपी ने आयात, निर्यात और वित्तीय लेनदेन में युआन का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए व्यापक नीतिगत उपाए किए हैं।'' इसमें कहा गया है कि युआन को ग्वादर, बलूचिस्तान में कानूनी रूप से वैध ठहराए जाने के चीनी प्रस्ताव को खारिज करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
युआन के इस्तेमाल पर उठे थे सवाल
रिपोर्ट में कहा गया है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के उद्यम द्विपक्षीय व्यापार जिसमें पाकिस्तान और चीन दोनों शामिल हैं, में निवेश गतिविधियों के लिए युआन का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं। बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार के लिए चीनी मुद्रा के इस्तेमाल को लेकर मीडिया में कई तरह प्रश्न थे, इसलिए युआन को लेकर बयान जारी किया गया।
पाकिस्तान में लेन-देन के लिए युआन स्वीकृत मुद्रा
पाकिस्तान में, विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए युआन एक स्वीकृत मुद्रा है। इसके लिए एसबीपी जरूरी नियामकीय रूपरेखा पहले ही लागू कर चुका है, जिससे व्यापार और ऋण पत्र जैसी सुविधाएं शुरू करने में आसानी होगी। साथ ही युआन में वित्तपोषण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पाकिस्तान में नियमों के मुताबिक, युआन डॉलर, यूरो और जापानी येन जैसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बराबर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications