गुरुवार को देश के शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई। मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 176.26 अंकों की तेजी के साथ 33,969.64 पर और निफ्टी 61.60 अंकों की तेजी के साथ 10,504.80 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 119.11 अंकों की तेजी के साथ 33912.49 पर खुला और 176.26 अंकों या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 33,969.64 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,995.40 के ऊपरी और 33,802.13 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 126.30 अंकों की तेजी के साथ 17,945.62 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 170.18 अंकों की तेजी के साथ 19,515.64 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 26.2 अंकों की तेजी के साथ 10,469.40 पर खुला और 61.60 अंकों या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,504.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,513.00 के ऊपरी और 10,441.45 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के 19 सेक्टरों में से 16 में तेजी रही, जिनमें धातु (2.77 प्रतिशत), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.53 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (2.11 प्रतिशत), आधारभूत सामग्री (1.99 प्रतिशत) और दूरसंचार (1.41 प्रतिशत) प्रमुख रहे। BSE के गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (0.22 प्रतिशत) और वाहन (0.11 प्रतिशत) रहे।


Click it and Unblock the Notifications