देश में सभी खुदरा लेनदेनों का हिसाब-किताब रखने वाले संगठन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के डिजिटल एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) पर दिसंबर 2017 में 14.55 करोड़ लेनदेन पंजीकृत हुए हैं।
एनपीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि दिसंबर 2017 में इन लेनदेनों का मूल्य भी बढ़ा है। यह 13,144 करोड़ रुपये रहा है जो जनवरी 2017 में मात्र 1,568 करोड़ रुपये था। यूपीआई पर लेनदेन की संख्या में वृद्धि जुलाई के बाद से देखी गई है। उस समय यह मात्र 1.14 करोड़ ही थी।

इसके बाद सितंबर और अक्तूबर में मासिक आधार पर इसमें 100% की वृद्धि दर्ज की गई। बाद में नवंबर और दिसंबर में यह 40% के नीचे ही रही।
अधिकारी ने कहा कि एपीसीआई द्वारा प्रबंधित यूपीआई एप 'भीम' (भारत इंटरफेस फॉर मनी) पर केवल 90 लाख लेनदेन ही हुए हैं। भीम के डाउनलोड को बढ़ाने के लिए रिफरल प्रसार अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें 25 रुपये के कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है।
एनपीसीआई के यूपीआई मंच का उपयोग बैंक और वित्तीय संस्थान भी कर सकते हैं। इसके माध्यम से वह बिना बैंक की जानकारी साझा किए सीधे डिजिटल भुगतान की सेवा दे सकते हैं।
दिसंबर 2017 तक एनपीसीआई के यूपीआई मंच से जुड़े बैंकों की कुल संख्या 67 हो गई। यूपीआई, बैंक ग्राहकों को कई बैंक खातों को लिंक करने की भी सुविधा देती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications