सोमवार को देश के शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखने को मिली। सोमवार को शेयर बाजार ने शानदार कारोबार किया, सेंसेक्स 198.94 अंकों की तेजी के साथ 34,352.79 पर बंद हुआ साथ ही निफ्टी 64.75 अंकों की तेजी के साथ ऐतिहासिक 10,623.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। कोल इंडिया (3.26 प्रतिशत), इंफोसिस (2.33 प्रतिशत), सन फार्मा (2.28 प्रतिशत), लार्सन एंड टूब्रो (1.80 प्रतिशत) और हीरो मोटोकॉर्प (1.37 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - भारती एयरटेल (4.43 प्रतिशत), ओएनजीसी (0.28 प्रतिशत), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.18 प्रतिशत), टाटा स्टील (0.18 प्रतिशत) और अडानी पोर्ट्स (0.07 प्रतिशत)।
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 177.52 अंकों की तेजी के साथ 18,247.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 190.85 अंकों की तेजी के साथ 19,895.77 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 32.85 अंकों की तेजी के साथ 10,591.70 पर खुला और 64.75 अंकों या 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,623.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,631.20 के ऊपरी और 10,588.55 के निचले स्तर को छुआ।


Click it and Unblock the Notifications