मंगलवार को देश के शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 90.40 अंकों की तेजी के साथ 34,443.19 पर और निफ्टी 13.40 अंकों की तेजी के साथ 10,637.00 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.82 अंकों की तेजी के साथ 34,431.61 पर खुला और 90.40 अंकों या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,443.19 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,488.03 के ऊपरी और 34,343.41 के निचले स्तर को छुआ।

BSE के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 73.64 अंकों की गिरावट साथ 18,173.91 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 15.40 अंकों की तेजी के साथ 19,911.17 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 21.5 अंकों की तेजी के साथ 10,645.10 पर खुला और 13.40 अंकों या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,637.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,659.15 के ऊपरी और 10,603.60 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के 19 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.88 प्रतिशत), ऊर्जा (1.08 प्रतिशत), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.81 प्रतिशत), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.45 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.32 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही।
BSE के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -दूरसंचार (1.35 प्रतिशत), उपभोक्ता सेवाएं (0.67 प्रतिशत), बिजली (0.64 प्रतिशत), स्वास्थ्य सेवाएं (0.63 प्रतिशत) और वाहन (0.39 प्रतिशत)।


Click it and Unblock the Notifications