अमेजन में फिल्में देखने और शॉपिंग करने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खुशखबरी है। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ई-कामर्स साइट अमेजन से हाथ मिला लिया। अमेजन के साथ एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को एक साल की प्राइम मेंबरशिप फ्री दे रहा है।
एयरटेल के इनफिनटी प्लान में मिल रहा है ऑफर
अमेजन प्राइम मेंबरशिप 999 प्रति साल की दर पर मिलती है, जिसके तहत यूजर को फ्री और फास्ट डिलीवरी मिलती है। इसके साथ-साथ प्राइम यूजर को अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद टीवी शो, फिल्मों का अनिलिमिटेड एक्सेस मिलता है। लेकिन एयरटेल यूजर्स को ये सभी काम फ्री में करने को मिलेगा। हालांकि ये ऑफर केवल इंफीनिटी प्लान पर मिल रहा है। जिसकी रेंज में 499 रुपए, 799 और 1,199 रुपए का प्लान शामिल है।
पोस्टपेड नंबर पर मिलेगा लाभ
एयरटेल यूजर्स को एप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से एयरटेल टीवी एप डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद एप में अपना पोस्टपेड मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा। जिसके बाद एप में एक बैनर मौजूद होगा, जो आपको प्राइम वीडियो से जुड़ने के लिए कह रहा होगा। बैनर पर क्लिक करते आप सीधे लॉगिन स्क्रीन पर आ जाएंगे। जहां से आप अमेजन प्राइम मेंबरशिप के लिए साइनअप कर सकेंगे।
ये फायदे मिलते हैं प्राइम मेंबर को
अमेजन प्राइम मेंबर को अनलिमिटेड, फ्री वन डे या टू डे डिलीवरी मिलती है, बिना प्राइम मेंबरशिप के 100 रुपए प्रति आइटम है। इसके अलावा प्राइम मेंबर को अनलिमिटेड वीडियो कंटेंट का एक्सेस भी मिलता है। अमेजन जल्द ही भारत में प्राइम म्यूजिक सर्विस भी शुरु करने वाला है, जिसमें एड फ्री म्यूजिक ऑन डिमांड मिलेगा।
नेटफिल्क्स में भी ऑफर
दूसरी ओर वोडाफोन एक साल के लिए नेटफिल्क्स वीडियो स्ट्रीमिंग का ऑफर दे रहा है। ये ऑफर वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान के यूजर्स को मिल रहा है। आपको बता दें नेटफिल्क्स पर अंतराष्ट्रीय स्तर के वीडियो और शो देख सकेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications