प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में यहां हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता बाद भारत और इजरायल ने साइबर सुरक्षा, तेल व गैस क्षेत्र समेत नौ समझौतों पर हस्तक्षार किए। साइबर सुरक्षा में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। दूसरा समझौता ज्ञापन तेल एवं गैस क्षेत्र में भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और इजरायल के ऊर्जा मंत्रालय के बीच हुआ।
हवाई परिवहन समझौता
हवाई परिवहन समझौते में संशोधन पर भारत और इजरायल के बीच एक प्रोटोकॉल पर भी हस्ताक्षर किए गए। भारत और इजरायल के बीच संयुक्त रूप से फिल्म निर्माण पर भी एक समझौता हुआ।
दवाओं के व्यापार के लिए समझौता
होम्योपैथिक दवाओं में अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित एक तीसरे समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर आयुष मंत्रालय के केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद और इजरायल के शारे जेडक मेडिकल सेंटर के सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड कंप्लीमेंटरी मेडिसिन के बीच हुआ।
अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग
अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी) और टेक्नियन-इजरायल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। भारत में निवेश और इजरायल में निवेश पर एक आशय ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर हुआ। इंडियन ऑयल और इजराइल के फिनर्जी लिमिटेड ने धातु-हवा बैटरी के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक आशय-पत्र पर हस्ताक्षर किए।
नेतन्याहू के साथ आया 130 सदस्यीय दल
इंडियन ऑयल और इजरायल के येदा रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के बीच एक अन्य आशय पत्र पर हस्ताक्षर सकेंद्रित सौर तापीय प्रौद्योगिकी में सहयोग के लिए किए गए। इससे पहले सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री का यहां राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया गया। 130 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ नेतन्याहू अपने छह दिवसीय भारत दौरे पर रविवार को पहुंचे। इस दौरान वह आगरा, अहमदाबाद और मुंबई जाएंगे। किसी इजरायली प्रधानमंत्री का भारत दौरा 15 सालों बाद हो रहा है। इससे पहले 2003 में एरियल शेरॉन भारत दौरे पर आए थे।
अमेरिका, भारत और इजरायल में त्रिपक्षीय सहयोग
अमेरिका, भारत और इजरायल के बीच उन्नत परियोजनाओं व उद्यमी संकल्पनाओं के लिए त्रिपक्षीय व्यापार के अवसर को बढ़ावा देने के मकसद से इजरायल और भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के समूह ने सोमवार को पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर का एक त्रिपक्षीय कोष का गठन किया।
नैसकॉम और इंडियासपोरा का आयोजन
नैसकॉम और इंडियासपोरा की ओर से आयोजित टेक ट्रैंगल समिट में इजरायल-भारत प्रौद्योगिकी समूह के सदस्य डेनिस मेहता ने कहा, "हम त्रिपक्षीय निवेश साझेदारी के लिए एक मंच की शुरुआत कर रहे हैं, जिसके जरिये प्रमुख रूप से त्रिपक्षीय अवससरों की जरूरतों व आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "हमारे मॉडल में इजरायल प्रौद्योगिकी आपूर्तिकर्ता के रूप में है और भारत अवसरों का एक बड़ा बाजार है। वहीं अमेरिका इस समीकरण में पूंजीदाता की भूमिका में है।"
इजराइल की स्टार्टअप कंपनियों को मिलेगा प्रोत्साहन
इस मौके पर नैसकॉम ने इजरायल की स्टार्टअप कंपनियों को प्रोत्साहन देने वाले संगठन मास चैलेंज और देशपांडे फाउंडेशन के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 10 भारतीय स्टार्टअप की मदद के लिए प्रत्येक को 5,000 डॉलर की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications