वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही के दौरान सॉफ्टवेयर दिग्गज एचसीएल टेक्नोलॉजीस के मुनाफे में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 0.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जोकि 2,194 करोड़ रुपये रही, जबकि इसकी पिछली तिमाही में यह 2,070 करोड़ रुपये थी। वहीं, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 2,188 करोड़ रुपये थी।

बीएसई में नियामकीय फाइलिंग में नोएडा की आईटी कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसके राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जोकि 12,808 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 11,814 करोड़ रुपये थी। वहीं, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान यह 12,434 करोड़ रुपये थी।
डॉलर के संदर्भ में समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की आय में साल-दर-साल आधार पर 11.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 34 करोड़ डॉलर रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 30.6 करोड़ डॉलर थी और इसकी पिछली तिमाही में 33.9 करोड़ डॉलर थी।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग मानक के तहत समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 13.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 198.8 करोड़ डॉलर रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 174.5 अरब डॉलर थी और क्रमिक आधार पर इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो कि पिछली तिमाही में 192.8 करोड़ डॉलर थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications