बजट 2018 को लेकर पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी राय दी। अंग्रेजी टीवी चैनल टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान पीएम बोले के इस बार का बजट लोकलुभावन नहीं होगा। सरकार सुधारों के अपने एजेंडे पर ही चलेगी। मोदी ने कहा कि इन्हीं सुधारों की वजह से आज भारतीय अर्थव्यवस्था पांच प्रमुख कमजोर इकोनॉमीज की कैटेगरी से निकलकर दुनिया का आकर्षक डेस्टिनेशन बन चुकी है।
फ्री की चीजें नहीं चाहते लोग
पीएम मोदी से जब यह पूछा गया कि आम बजट 2018 में क्या सरकार लोकलुभावन घोषणा करने से बचेगी। तो इस पर उन्होंने जबाव दिया कि हमें यह तय करना है कि देश आगे बढ़ और मजूबूत बने, यह मात्र एक धारणा है कि लोग फ्री की चीजें और छूट चाहते हैं। आम आदमी ईमानदार सरकार चाहती है आम जनता फ्री या छूट वाली चीजें नहीं चाहती है।
बजट में नहीं करना चाहते हस्तक्षेप
मोदी ने कहा कि बजट बनाना वित्त मंत्री का काम है। वह इस काम में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले जनता की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हैं। उनकी सरकार जीएसटी में संशोधन के सुझाव पर अमल के लिए तैयार है ताकि इसे अधिक कारगर प्रणाली बनाया जा सके और इसकी कमियां दूर हो सकें।
बेरोजगारी को लेकर फैलाई जा रही अफवाह
इसी मौके पर बेरोजगारी पर पीएम मोदी ने बोलते हुए कहा कि रोजगार को लेकर झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उनकी सरकार रोजगार पैदा करने में हमेशा आगे रही है। उन्होंने कहा कि संगठित क्षेत्र 10 प्रतिशत रोजगार देता है और शेष 90 प्रतिशत रोजगार असंगठित क्षेत्र से आता है। पिछले एक साल में 18 से 25 साल की आयु के युवाओं के 70 लाख नए रिटायरमेंट फंड या ईपीएफ खाते खोले गए हैं।
दुनिया जानना चाहती है भारत को
स्विटजरलैण्ड के दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच की शिखर बैठक के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करने का अवसर पाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री का सम्मान पाने के बारे में उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को अपनी शक्ति का परिचय दिया है इसलिए यह स्वाभिक है कि दुनिया भी भारत के बारे में जानना चाहती है और यह जानकारी भारत से सीधे प्राप्त करना चाहती है उसे समझना चाहती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications