देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर पर तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.53 बजे 242.15 अंकों की तेजी के साथ 36,040.16 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 68.45 अंकों के उछाल के साथ 11,034.65 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70.18 अंकों की बढ़त के साथ 35868.19 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.2 अंकों की तेजी के साथ 10,997.40 पर खुला।
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.5% मजबूत होकर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान बढ़त हासिल करनेवाले अन्य शहरों में पेट्रोनेट एलएनजी 2.5%, ऐक्सिस बैंक 1.65%, एचडीएफसी बैंक 0.32% और टीसीएस 0.37% बढ़े। इनके अलावा, ओएनजीसी, टाटा स्टील, कोल इंडिया, यस बैंक, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, जैसे शेयरों ने भी मजबूती हासिल की। हालांकि, जुबिलंट फूड 0.61%, टाटा मोटर्स 0.36%, एशियन पेंट्स 1.09% टूट गए।


Click it and Unblock the Notifications