देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.66 अंकों की तेजी के साथ 36,161.64 पर और निफ्टी 2.30 अंकों की तेजी के साथ 11,086.00 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.64 अंकों की तेजी के साथ 36,161.62 पर खुला और 21.66 अंकों या 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 36,161.64 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,268.19 के ऊपरी और 36,036.51 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (3.62 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (2.46 फीसदी), टीसीएस (2.30 फीसदी), आईटीसी (1.88 फीसदी) और यस बैंक (1.66 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - भारती एयरटेल (6.51 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.46 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.60 फीसदी), टाटा स्टील (2.13 फीसदी) और एक्सिस बैंक (1.78 फीसदी)।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 102.90 अंकों की गिरावट के साथ 17,975.83 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 176.17 अंकों की गिरावट के साथ 19,474.99 पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications