आप कितने अमीर हैं अब ये फेसबुक आपको बताएगा। अब तक ये जानने के लिए आप अपने बैंक बैलेंस को देखते थे लेकिन अब आपको ये बातें फेसबुक से पता चलेंगी। फेसबुक से कैसे पता चलेगा कि आप अमीर हैं या नहीं इसके बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं।
नई तकनीक पर काम शुरु
अमीरी-गरीबी का पता लगाने के लिए फेसबुक ने एक नई तकनीक पर काम शुरु किया है। इसके लिए फेसबुक ने एक प्रौद्योगिकी का पेटेंट आवेदन दाखिल किया है, जो यूजर्स की सामाजिक-आर्थिक हैसियत को अपने तरीके से पहचान कर सकता है।
पहचाने गए लोगों का वर्गीकरण होगा
यही नहीं फेसबुक इसक माध्मय से पहचान किए गए लोगों को तीन अलग-अलग वर्गो में विभाजित कर सकता है। ये वर्ग हैं- कामकाजी वर्ग, मध्य वर्ग और उच्च वर्ग। यानि कि फेसबुक की प्रोफाइल में जो आप विवरण देंगे उसके आधार पर फेसबुक आपको अपने हिसाब से उचित कटेगरी में रखेगा।
शिक्षा, स्वास्थ्य डाटा यूज पर होगा वर्गीकरण
रिपोर्ट में शनिवार को बताया गया कि पेटेंट के मुताबिक, सोशल मीडिया दिग्गज एक ऐसी प्रणाली बनाना चाहती है तो यूजर्स के निजी आंकड़ों को इकट्ठा कर उनका विश्लेषण कर उसकी सामाजिक-आर्थिक हैसियत का अंदाजा लगा सकती है। इन निजी आंकड़ों में शिक्षा, मकान-स्वामित्व और इंटरनेट का इस्तेमाल भी शामिल हैं।
पेटेंट को किया गया सार्वजनिक
इस पेटेंट को शुक्रवार को सार्वजनिक किया गया। इसमें एक ऐसे एल्गोरिदम का सुझाव दिया गया है, जो फेसबुक की क्षमताओं में सुधार कर सकता है, जिससे वह यूजर्स को अधिक प्रासंगिक विज्ञापन दिखा सकेगा। पेटेंट में कहा गया, "अपने यूजर्स के सामाजिक-आर्थिक हैसियत का अंदाजा लगाने से उसे (फेसबुक) थर्ड पार्टी के विज्ञापन लक्षित यूजर्स तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications