देश के आयकर विभाग ने बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले करीब एक लाख लोगों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने अपने आयकर रिटर्न में इसका उल्लेख नहीं किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा ने यहां एसोचैम के एक कार्यक्रम में यह खुलासा किया। वर्चुअल मुद्राओं में सरकार द्वारा विनिमयमन की चिंता से गिरावट का रूख है। यही कारण है कि बिटक्वाइन मंगलवार को हांगकांग बाजार में नवंबर से अपने सबसे निम्नतम स्तर 5,992 डॉलर तक गिर गया।
उन्होंने एसोचैम द्वारा आयोजित बजट-बाद सम्मेलन में कहा, "जिन लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है, उन्होंने रिटर्न दाखिल करते समय इससे होनेवाली आय का खुलासा किया है और इसमें निवेश से प्राप्त होने वाले लाभ पर कर का भुगतान नहीं किया है। हम उन्हें कर जमा करने का नोटिस भेज रहे हैं।"
चंद्रा के मुताबिक, आयकर विभाग ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले लोगों की जानकारी प्राप्त करने के लिए कई सर्वेक्षण किए हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों द्वारा किए गए निवेश में पारदर्शिता नहीं है और उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications